इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सेवा शुरू, डाकियों के जरिए अब लोग उठाएंगे बैंकिंग सेवा का लाभ
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 01सितम्बर 2018 ।आजादी के बाद से जो कार्य आज तक नही हो सका था ऐसे ऐतिहासिक अप्रत्याशित कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार व केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयासों ने संभव कर दिया है।
उक्त वक्तव्य गाजीपुर मुख्य डाकघर परिसर मे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के उद्घघाटन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह को सम्बोधित करते हुए उ. प्र. के विधि व न्याय मंत्री तथा गाजीपुर के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने व्यक्त किया। इससे पूर्व उन्होंने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का फिता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।उन्होंने कहा कि आज के कम्प्यूटर युग मे डाक विभाग की कार्य क्षमता का विस्तार हुआ है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल प्रभाव से लाभार्थियों के खाते मे सरलता व सुगमता से पहुंच जाएगे।मा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय संचार मंत्री मा मनोज सिन्हा के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने देश व प्रदेश की जनता को तोहफा स्वरुप काम से वंचित लोगों को काम व बैंकिंग सेवा से वंचित लोगों को सेवा देने का कार्य किया है। मनोज सिन्हा जी के द्वारा देश के सभी जिला मुख्यालय पर अवस्थित इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक की 650 शाखाओं के साथ साथ देश के ग्रामीण क्षेत्रो मे स्थित 3250 सेवा केन्द्रों का शुभारंभ के साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की गाजीपुर शाखा ने भी पुर्ण रुप से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
इस अवसर पर डाक टिकट के आवरण का विमोचन भी मा मंत्री व उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया तथा खाता धारकों के खाते खोलकर पीआरटी कार्ड का वितरण भी किया गया।डाक अधिक्षक मनोज कुमार ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मा मनोज सिन्हा जी द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के उद्धघाटन अवसर पर देश के लगभग 20 लाख लोगों के सीधे सम्बोधन तथा उद्धघाटन के आनलाइन सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी जिसमे प्रधानमंत्री जी द्वारा गाजीपुर सांसद व केन्द्रीय संचार रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा तथा उनके तकनीकी क्षमता योग्यता की खुले हृदय की प्रशंसा से गाजीपुरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था।
कार्यक्रम मे विधायक अलका राय,डा संगीता बलवन्त, भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, कृष्ण बिहारी राय,प्रभुनाथ चौहान,सूनिल सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि पप्पु सिंह,जिलाधिकारी के बाला जी, सरोज कुशवाहा,ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, श्यामराज तिवारी, राजेश भारद्वाज, हरेन्द्र यादव,रूद्रा पांडेय, अखिलेश सिंह,राजेश्वर सिंह, रत्ना सरोज,मनोज सिंह,ओमकार सिंह,व शशिकान्त शर्मा मीडिया प्रभारी,विपिन सिंह, मंजुला सिंह,वीभा पाल, सहित आदि अन्य जनपद के सम्मानित नागरिक उपस्थित थे। स्वागत सम्बोधन वीके गुप्ता, उदय शंकर जी ने आभार व्यक्त किया तथा समारोह का संचालन हरिनारायण जी हरिश ने किया।
इसके साथ ही खालिसपुर,तलवल,परमेठ उपडाकघर पर भी इस सेवा को शुरु किया गया जहां खालिसपुर मे रामनरेश कुशवाहा, तलवल मे अच्छे लाल गुप्ता, तथा परमेठ डाकघर पर अमरेश गुप्ता ने फिता काटकर सेवा का शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि आज से देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब और पिछड़े भी डाकियों के जरिए बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 650 शाखाओं और 3250 एक्सेस प्वाइंट के साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाओं का उद्घाटन किया।
इस सेवा के तहत काम करने वाले ग्रामीण डाकियों को कमीशन देने और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की लागत में 635 करोड़ रुपये की वृद्धि के प्रस्ताव को गत बुधवार को सरकार ने मंजूरी दी थी।
इसके तहद ‘आपका बैंक आपके द्वार’ मिशन के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पूरे देश में घर घर बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में सक्षम होगा। इसके तहत गांव के लोगों को बचत खाता, चालू खाता, मनी ट्रांसफर तथा प्रत्यक्ष लाभांतरण के अलावा बिल, यूटिलिटी एवं व्यापारिक भुगतान जैसी अनेक सेवाएं प्राप्त होंगी। दिल्ली के साथ साथ राज्यों में राजधानी और जिला केंद्रों में 650 शाखाओं में आज इसका राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया गया है।
Views: 3









