विद्युत शार्ट सर्किट!  प्राथमिक विद्यालय में करेंट से प्रधानाध्यापक झुलसी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),01 सितम्बर 2018। जंगीपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अरसदपुर के कमरों में आज अचानक बिजली के शार्ट-सार्किट से विद्यालय की दिवारों में करेंट फैल गया और तार जल उठे।धू-धूकर जल उठे। बताया गया कि
करीब दस बजे जब बच्चे कैम्पस में भोजन कर रहे थे, तभी अचानक शार्ट-सर्किट से कमरों में फैले तारों सै चिनगारियाँ निकलने लगी और कमरे में धुआं फैलने लगा। स्थिति की गम्भीरता को समझ प्रधानाध्यापिका सुप्रिया जायसवाल ने विद्युत बोर्ड से विद्युत लाइन बंद करनी चाही, तभी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश हो गई। सहायक अध्यापकों ने उन्हें इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। यह घटना उस समय घटी जब विद्यालय के बच्चे कमरों के बाहर भोजन कर रहे थे अन्यथा बड़े हादसा भी हो सकता था। इस घटना के उपरांत सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।
इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। शार्ट सर्किट कैसे हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply