एशियन गेम्स 2018 । पुरुष हांकी में भारत ने पाकिस्तान को दी पटकनी , जीता कांस्य पदक
नई दिल्ली, 01 सितम्बर 2018 । 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की हॉकी मुकाबले में आज भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से पटकनी देकर कांस्य पदक जीत लिया । भारतीय टीम ने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तानी गोल पोस्ट पर हमला बोल दिया। आकाशदीप ने तीसरे मिनट में ललित उपाध्याय के पास पर गोल कर खाता खोला तो हरमनप्रीत सिंह ने 50वें मिनट में दूसरा गोल किया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अतीक ने 52वें मिनट में गोल कर अपना खाता खोला । मैच में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें एक को हरमनप्रीत ने गोल में बदल डाला। वहीं, पाकिस्तान को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह एक भी गोल करने में असफल रहा।
उल्लेखनीय है कि भारत पाकिस्तान की टीमें पहली बार एशियाई खेलों में कांस्य के लिए आमने-सामने रहीं।
Views: 3
Advertisements









