राष्ट्रपति पदक! जेल अधीक्षक हुए सम्मानित
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),01 सितम्बर 2018। स्थानीय जिला कारागार के जेल अधीक्षक प्रेमनाथ पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने से उनके पैतृक गांव गाजीपुर जिले के हुरमुजपुर में खुशी व्याप्त है।
ज्ञातव्य है कि अपने विभाग में अच्छे कार्यों के सम्पादन पर राष्ट्रपति द्वारा अलग-अलग सेवा के लिए पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसमें जेल अधीक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्याें के लिए प्रेमनाथ पाण्डेय को भी चुना गया था ।
गाजीपुर के जखनियां तहसील क्षेत्र के हुरमुजपुर निवासी जेल अधीक्षक प्रेमनाथ पांडेय को गुरूवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने राष्ट्रपति पदक और मेमोरेंडम देकर सम्मानित किया था । अपने पुरस्कार से अभिभूत श्री पांडेय ने कहा कि पुरस्कारों से निश्चित तौर पर निष्ठा पूर्वक और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने इस सम्मान को अपनी माता फूलकुमारी पांडेय एवं पिता श्रीनाथ पांडेय के साथ ही गुरुजनों के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया। पुरस्कार समारोह में जेल एंव कारागार मंत्री जयकिशन जैकी, एडीजी जेल चंद्रप्रकाश सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
जेल अधीक्षक को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने से गाजीपुर जिले व उनके गांव में खुशी का माहौल है।
Views: 11









