हेरोइन ! महिला तस्कर गिरफ्तार,पहुंची जेल

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),01 सितम्बर 2018।ड्रग्स की तस्करी में लिप्त एक महिला को मुखबिर की सूचना पर दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के फुल्ली गांव से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा को आज सबेरे जैसे ही मुखबिर से महिला ड्रग तस्कर के क्षेत्र में होने की सूचना मिली, वे स्थान की पुष्टि के बाद फुल्ली गांव में उक्त महिला के यहां जा पहुंचे, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर की तलाशी में बीस ग्राम हेरोइन बरामद किया। गिरफ्तार महिला जंगीपुर कस्बा की हेमा देवी है जो दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में अपनी बहन के घर रहकर काफी दिनों से हेरोइन बेच रही थी।
पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए जेल भेंज दिया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply