एशियन गेम्स 2018! स्वर्णिम शनिवार,  मुक्केबाजी और ब्रिज में भारत ने जीता स्वर्ण

नई दिल्ली, 01 सितम्बर 2018। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का आज 14वां दिन शनिवार देश के लिए शुभ रहा। मुक्केबाजी और ब्रिज स्पर्धा में भारतीय खिलाडियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 15 स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा लिया है।


राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता 49 क्रिगा भार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने फाइनल मुकाबले में रियो ओलम्पिक-2016 के स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव को 3-2 से हराकर स्वर्ण भारत की झोली में डाला।
वहीं ब्रिज स्पर्धा प्रनब बरधान और शिबनाथ सरकार की पुरुष जोड़ी ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत को अगला स्वर्ण पदक दिलाया है।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply