मुजफ्फरपुर कांड! मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा
मुजफ्फरपुर (बिहार),08 अगस्त 2018। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद विवादों में घिरी सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने आज अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में शुरू से ही विपक्षियों द्वारा मंजू वर्मा पर त्यागपत्र देने का दबाव बना हुआ था। इस काण्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाने पर इसी कड़ी कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि सुशील मोदी ने मंजू वर्मा के इस्तीफे से इनकार किया था। इस मामले में मंत्री मंजू वर्मा व इस मामले में मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बातचीत होने की भी खबर आई थी। इस केस में मंत्री के पति का नाम भी सामने आ रहा था।इसके बाद आज सुबह बृजेश ठाकुर ने मंत्री के पति से अपने रिश्ते की बात भी स्वीकार की थी। विपक्षी दल इस मामले में सरकार को हर तरफ से घेरने में लगे हैं।
Views: 4









