प्रेशर बम विस्फोट ! कोबरा के असिस्टेंट कमांडेंट घायल

जगदलपुर (छत्तीसगढ़), 07 अगस्त 2018। छत्तीसगढ़ के सुक़मा जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम के विस्फोट से आज सुबह सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट एचएस इजून गंभीर रूप से घायल हो गये। इस सम्बन्ध में बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि चिंतलनार थाने से आज सुबह पुलिस का संयुक्त बल एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना किया गया था। वापसी के दौरान ग्राम रावगुड़ा के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम पर पैर पडऩे से हुए विस्फोट से सीआरपीएफ 201 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट एचएस इजून बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी की गयी परन्तु लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व मौसम की खराबी के चलते एमआई 17 हेलीकाप्टर टेक आफ नहीं कर पाया और मौसम खुलने के पश्चात ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि कल इसी इलाके में कल पुलिस ने 15 नक्सलियों को मुठभेड़ में मौत की नींद सुला उनके असलहों पर कब्जा कर कीर्तिमान स्थापित किया था।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply