सादात में होंडा क्यूसी 1 स्कूटर की लॉन्चिंग

गाजीपुर। सादात में होंडा के नए क्यूसी 1 स्कूटर की लॉन्चिंग कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशन, मरदापुर एवं वाराणसी (कैथी) के चेयरमैन तथा भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव ने फीता काटकर की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


      मां काली आदर्श होंडा, सादात के प्रोपराइटर आदर्श राय ने बताया कि क्यूसी 1 की ऑन-रोड कीमत 95,161 रुपये है। उन्होंने इसे पर्यावरण के अनुकूल मॉडल बताया।

मां काली आदर्श आईटीआई, पब्लिक स्कूल एवं होंडा एजेंसी के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न कुमार राय ने कंपनी के विभिन्न दोपहिया मॉडलों की बिक्री और ग्राहकों के बीच उनकी लोकप्रियता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्यूसी 1 और एक्टिवा जैसे मॉडल परिवार के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन चौहान सहित दिनेश सिंह, मनोज यादव, प्रवेश कुमार, अरुण राय, छोटू कुमार, संदीप सिंह और प्रदीप राय आदि मौजूद रहे।

Views: 5


Leave a Reply