फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

गाजीपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जनपद में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, गणना कार्य, प्रपत्रों तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी चरण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करना है।
समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी वेद सिंह चौहान ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के दौरान अर्जित जानकारी और तकनीकी दक्षता का उपयोग आगामी प्रशिक्षण में प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
Views: 8









