महिला जागरूकता सम्मेलन में महिलाओं को दी गई जानकारी 

‘गाजीपुर। महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वरोजगार, कानूनी सुरक्षा और समाज में उनकी निर्णायक भागीदारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउण्डेशन के तत्वावधान में ‘महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन 2026’ का आयोजन सम्पन्न हुआ।


      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्षा/अधिशासी प्रतिनिधि सरिता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । फाउण्डेशन द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं समाज, शिक्षा, सामाजिक सेवा और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

        अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया।

Views: 10


Leave a Reply