जिले की अति प्राचीन रामलीला मंचन 6 अक्टूबर से 

चल रामलीला का मंचन राम चबूतरा “हरिशंकरी” से धनुष-मुकुट पूजन से होगा शुरू


गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी” हरिशंकरी के  निर्देशन में पिछले सैकड़ों वर्षों से श्रीरामचरित मानस ग्रंथ पर आधारित परम्परागत रामलीला का सफल मंचन होता रहा है।

     उक्त जानकारी कमेटी ने पत्रकार वार्ता में दी। बताया गया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन “वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीरामलीला मंडल” के द्वारा किया जायेगा। इस वर्ष रामलीला का मंचन 19 दिनों तक होगा। इस प्राचीन रामलीला का मंचन 06 अक्टूबर 2026 तिथि एकादशी दिन मंगलवार को पारंपरिक रूप से धनुष-मुकुट पूजन से प्रारंभ होगी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मंचित होते हुए 16 अक्टूबर 2026 को विशाल रामलीला मैदान लंका में पहुंचेगी। 16 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक की रामलीला का मंचन रामलीला मैदान लंका में ही सम्पन्न होगा। आगामी 20 अक्टूबर 2026 दिन “मंगलवार” को विजयादशमी पर्व का आयोजन है। उस दिन रामलीला मैदान, लंका में सायं 07:30 बजे से श्री राम-रावण युद्ध का मंचन व रात्रि आठ बज,  सैकड़ों वर्षों की परंपराओं के अनुसार लगभग 60 फीट ऊंचे आकर्षक रावण का पुतला दहन मुख्य अतिथि, कमेटी के संरक्षक जिलाधिकारी गाजीपुर एवं कमेटी के सह-संरक्षक पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा बटन दबाकर किया जायेगा। 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक, हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर संपन्न होगा। श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन के साथ ही वर्ष 2026 की रामलीला का समापन होगा।

      बताते चलें कि इस वर्ष की रामलीला के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है। विजयादशमी के दिन मैदान में एल०ई०डी० स्क्रीन की व्यवस्था भी की गयी है ताकि मैदान में भीड़ होने के कारण आम जन व मातासांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन वाराणसी के कलाकारों द्वारा किया जाना है। 

     पत्रकार मवार्ता में कमेटी के विनय कुमार सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नरायण, लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अजय पाठक, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर अग्रवाल, आदिउपस्थित रहें।

Views: 5


Leave a Reply