नदी में डुबने से वृद्धा की मौत
गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उदंती नदी पुल के नीचे पानी में डूबने से 65 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुल पर टहलते समय नदी में महिला का शव देखा। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गयी। मृतका की पहचान बहरियाबाद के कुरैशी मोहल्ला निवासी साबिर कुरैशी की पत्नी आसिया बेगम के रूप में हुई। बताया गया कि मृतका काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थीं। वह घर से नदी की तरफ गयीं थी। वह कैसे नदी में चली गयी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Views: 8









