चोरी के एक चोर को पुलिस ने दबोचा, अन्य भागने में सफल
गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने क्षेत्र के खिदिरगंज बाजार से एक चोर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अन्य सहयोगियों के साथ दूसरी दुकान में चोरी की योजना बना रहे थे।
बताया गया कि गुरुवार की रात चोरों ने खिदिरगंज बाजार में दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपए के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने निलेश विश्वकर्मा की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप,15 पीस कीपैड वाली मोबाइल, एसएमडी मशीन और सात हजार रुपये नगद चुरा लिया। वहीं चोर अन्य दो दुकानों का ताला तोड़ रहे थे तभी गस्त पर निकली पुलिस द्वारा एक चोर को पकड़ लिया जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से त्रस्त व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में सादात थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि एक दुकान में चोरी हुई है और दुकानों में चोरी का प्रयास कर रहे चोरों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होगा।
Views: 3









