आईटीआई के छात्रों ने किया कालेज का नाम रोशन
गाजीपुर। माँ काली आदर्श आईटीआई शिशुआपार, सादात के छात्रों ने डीजीटी एनसीवीटी द्वारा घोषित आईटीआई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
संस्थान के प्रशिक्षणार्थी चंदन सिंह ने प्रथम, आलोक कुमार ने द्वितीय और अर्जुन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज का कुल परिणाम 99.36 प्रतिशत रहा।
कॉलेज के प्रबंधक प्रद्युम्न राय ने बताया कि भारत सरकार के डीजीटी एनसीवीटी द्वारा सोमवार को आईटीआई के परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणामों के अनुसार, चंदन सिंह पुत्र नारद सिंह ने 96 प्रतिशत, आलोक कुमार पुत्र रामदास राम ने 92 प्रतिशत तथा अर्जुन कुमार पुत्र मारकंडे राम ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय, कंप्यूटर शिक्षक पंकज कुमार चौबे, इलेक्ट्रीशियन शिक्षक प्रवेश कुमार, आदर्श कुमार राय, रोशन कुमार गौतम, फिटर शिक्षक कृष्णानंद गुप्ता, दिनेश सिंह यादव, आशीष राय, अभिषेक राय सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
Views: 19










