आईटीआई में प्रवेश 15 अगस्त तक
गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सैदपुर गाजीपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहूराबाद गाजीपुर में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन प्रक्रिया बढ़ा कर 15 अगस्त की रात्रि बारह बजे तक निर्धारित की गयी है।
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी लिंक एससीवीटी यूपी डाट इन (http//www.scvtup.in) पर अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन शुल्क सामान्य / पिछड़ा वर्ग के लिए तीन सौ रुपए तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु 250 रुपए एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों हेतु मात्र एक सौ रूपये निर्धारित है।
Views: 1










