प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण सम्पन्न 

गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार नौ जुलाई को राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण नीरज गोंड, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा किया गया।


       ‌ राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारीगणोंकी उपस्थिति में आवासित सभी किशोर उपस्थिति रहे ।

         राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें, बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि कराने एवं शिक्षा के लिए निर्देशित किया गया। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी की कोई शिकायत नहीं मिली।

Views: 6


Leave a Reply