शोधार्थी ने जमा किया शोध प्रबंध
गाज़ीपुर। पीजी कॉलेज, मलिकपुरा, गाज़ीपुर में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ दीक्षारंभ कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ। नवीन सत्र के प्रथम दिन महाविद्यालय के भूगोल विभाग के शोधार्थी प्रभाकर यादव ने अपना शोध प्रबंध महाविद्यालय में जमा किया।
शोध प्रबंध जमा होने पर उनके शोध- निर्देशक प्रोफेसर कैलाश नाथ तिवारी एवं विभाग प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शोध कार्य ज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह शोधार्थी के धैर्य, परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर सिंह ने भी शोधार्थी प्रभाकर यादव को शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शोध को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Views: 13









