निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 20 जुलाई तक

गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के अन्तर्गत माह जुलाई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल) का वितरण निःशुल्क तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून के सापेक्ष चीनी का सःशुल्क वितरण  20 जुलाई 2026 तक होगा। 


         जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि उपरोक्त योजना के अन्तर्गत राशन कार्डाे पर प्रति कार्ड 10 किग्रा. गेहूँ व 25 किग्रा. फोर्टीफाइड चावल (कुल 35 किग्रा खाद्यान्न) तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून, 2026 के सापेक्ष चीनी सःशुल्क वितरण होगा। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। ई-पास मशीन से निकलने वाली वितरण पर्चियों पर गेहूँ एवं फोर्टीफाइड चावल तथा बाजरा का मूल्य शून्य एवं चीनी का मूल्य अट्ठारह रुपए है।

        उन्होने जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि उपर्युक्तानुसार कार्डधारकों को प्रातः आठ बजे से बारह बजे तक एवं अपरांह दो बजे से सायं छह बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करें। 

Views: 14


Leave a Reply