कीटनाशकों के प्रयोग में सावधानी आवश्यक 

गाजीपुर। कृषि विभाग सभागार में ग्रो सेफ फूड अभियान के अन्तर्गत कृषकों, कीटनाशी विक्रेताओं/निर्माताओं एवं तकनीकी कार्मिकों हेतु जागरूकता कार्याशाला संपन्न हुई।


          जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग पर बताया कि अनाज वाली फसलों मे कीटनाशकों का अवशेषी प्रभाव नगण्य होना चाहिए। सब्जी एवं फलों का चक्र छोटा होने के कारण यदि कीटनाशकों का प्रयोग सावधानी पूर्वक न किया जाय तो वह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अमानक, अपंजीकृत कीटनाशी एवं नकली रसायनों से बचने के लिए हमेशा पंजीकृत विक्रेता से ही कीटनाशक का क्रय करें। लेबल/ लीफलेट पर दिए अनुदेशों को पढ़े एवं रसायन क्रय बिल अवश्य प्राप्त करें। अपनी फसल हेतु उसी कीटनाशक का उपयोग करें जिसकी आनुशंसा कृषि विभाग द्वारा की गई हो। उन्होने बताया कि किसान कीटनाशी प्रयोग के समय मास्क एवं दस्तानों का प्रयोग अवश्यक करें। प्रयोग के बाद दस्तानों सहित हाथ धोने के पश्चात ही दस्ताने निकाले एवं कीटनाशी अवशेषों का समुचित निस्तारण करें। 

          कार्यशाला मे किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन और जैविक खादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का लक्ष्य जिले के हर घर तक शुद्ध सुरक्षित और पौष्टिक अनाज फल और सब्जियां पहुचाना रहा। 

      कार्यशाला जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित प्रशिक्षण हेतु नामित कंपनी समर्थमान एग्रो केमिकल्स लिमिटेड के प्रतिनिधि, जनपद के कीटनाशी विक्रेता एवं जिले से आए कृषकगण सम्मिलित हुए। जिला कृषि अधिकारी के आभार ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Views: 5


Leave a Reply