ग्राम चौपाल में डीएम ने जाना सरकारी योजनाओं का हाल
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में सदर तहसील के खालिसपुर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में सचिव, लेखपाल व बीट कॉस्टेबल को अपने-अपने कार्य रजिस्टर के साथ उपस्थित रहते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम सचिव को अनुशासनहीनता एंव सरकारी कार्य में लापरवाही पर विभागी कार्यवाही का निर्देश दिया। जिला विकास अधिकारी ने विगत तीन वर्षाे में ग्राम में केन्द्रीय वित्त एवं राज्य वित्त के पैसों से कराये गये कार्याे की सूची पढ़कर उपस्थित ग्रामवासियों को सुनाया।
ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओ के समाधान हेतु निर्देश दिये। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारीने भूमि विवाद रजिस्टर, गॉव मे कितने अविवादित विरासर पेंडिग है, कितने लोगो का खतौनी में नाम नहीं चढा है, कितने चकरोड की पैमाईश नही हुई है, कब्जा, धारा 24 एवं धारा 116 ,पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, रास्ता विवाद, मनरेगा (जीरामजी) के कार्य, स्वयं सहायता समूह, दिव्यांग पेशन, विधवा पेशन, वृद्धावस्था पेेशन, निराश्रित महिला पेंशन, राजस्व कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था आदि सरकारी की विभिन्न योजनाओ से संबंधित विभिन्न समस्याएं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आवास, शौचालय के पात्र व्यक्तियों की सूची पंचायत भवन मे चस्पा करने का निर्देश दिया। उन्होंने खेल मैदान को डेवलेप कर वॉलीबाल , बैडमिंटन कोट बनवाने तथा खेल मैदान के मुख्य द्वार पर नेम बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। गॉव मे ग्राम सभा की 8 मंडा जमीन को एक माह में कब्जा मुक्त कराने का निर्देश तहसीलदार को दिया। वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, डी0सी0मनरेगा विजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार विजय कांन्त, खंड विकास अधिकारी, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Views: 6









