निर्माणाधीन परियोजनाओ का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद में संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील सेवराई अन्तर्गत नरवा घाट गहमर एवं सोझवा घाट गहमर में चल रहे कटान रोधक कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा मानकों के अनुरूप कार्य संपादन का गहनता से अवलोकन किया। निर्माण स्थल पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


      उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को 30 जून, 2026, तक पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। कार्य में ढिलाई पाये जाने पर ठेकादार को नोटिस देते हुए कार्य में तेजी लाने हेतु अधिक्षण अभियन्ता सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी को समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई, कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 16


Leave a Reply