वृद्धाश्रम में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मना मातृ दिवस
गाजीपुर। नगर के वृद्धाश्रम लंगरपुर में मातृ दिवस के अवसर पर महिला भूमिहार समाज की सदस्पों ने वृद्ध माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं अपनत्व की भावना व्यक्त कर उनका सम्मान कर उनसे आशिर्वाद प्राप्त किया।
महिला भूमिहार समाज के लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि “मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।” इस अवसर पर महिलाओं ने वृद्धाश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें वृद्धाश्रम के लोगों ने गीत गायकी कर वातावरण को भावुक एवं आनंददायक बना दिया। कार्यक्रम में माताओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए तथा सभी को संस्कार एवं परिवार के महत्व का संदेश दिया। इसके पश्चात उनके साथ केक काटकर तथा उन्हें अल्पाहार देकर मातृ दिवस को सार्थक बना दिया।
इस अवसर पर कनकलता राय, डा विनिता राय, डा ऋचा राय, अर्चना, रंजना, प्राची, गायत्री’, शिल्पी, सोनाली, अदिती, पूनम नीतू बेबी, ज्योत्सना सहित काफ़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।आदि के साथ अनगिनत लोगों की उपस्थित रही।
Views: 4








