अवैध शराब संग सात अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। जमानियाँ थाना पुलिस, जीआरपी दिलदारनगर एवं आरपीएफ दिलदार नगर की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन जमानियां पर चेकिंग अभियान चलाया और कुल 498.5 लीटर बीयर व 56.71 लीटर अवैध शराब के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार 10 मई को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर, उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार पटेल मय हमराह जीआरपी दिलदारनगर गाजीपुर व उपनिरीक्षक नवीन कुमार मय हमराह आरपीएफ रेलवे स्टेशन दिलदारनगर द्वारा रेलवे स्टेशन जमानियां पर ट्रेनों व प्लेटफार्मो पर हो रहे अपराध की रोकथाम हेतु चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन जमानियां के प्लेटफार्म न. एक के यात्री शेड के पास से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच बोरी में रखी 276 बीयर, 22 पिठ्ठू बैग में 649 बीयर प्रत्येक की मात्रा 500 एम एल, 64 अंग्रेजी शराब रायल स्टग प्रत्येक की मात्रा 750 मि.ली, 22 शीशी आफ्टर डार्क प्रत्येक की मात्रा 180 मि.ली., चार झोले में 72 बीयर प्रत्येक बीयर की मात्रा 500 मि.ली. व 17अंग्रेजी शराब रायल स्टग प्रत्येक की मात्रा 750 मि ली. बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुराग कुमार पुत्र स्व. मनोज कुमार गुप्ता निवासी ललू बाबू का कोचा पटना सिटी थाना चौक जिला पटना बिहार, सुमित कुमार पुत्र राज कुमार भंडारी निवासी कुर्जी चश्मा सेंटर गली मगध कालोनी थाना दीधा जिला पटना बिहार, जितेन्द्र कुमार पुत्र बैजनाथ प्रसाद निवासी चन्द मध्य विधालय मध्य भाग कुर्जी थाना दीघा जनपद पटना बिहार, आशीष कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद चौधरी निवासी असोगी थाना परगनियां जिला सीतामढ़ी राज्य बिहार, शिवकुमार पुत्र स्व. राजेन्द्र राय निवासी दीघा पार्टी पुल थाना दीघा जिला पटना बिहार, राकेश कुमार पुत्र स्व. रामप्रवेश यादव निवासी खानपुरा थाना चिकसौरा जिला नांलन्दा बिहार तथा सतीश कुमार पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद निवासी विजलापर थाना हिलसा जिला नांलन्दा बिहार के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जीआरपी पं.डीडीयू द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 13









