टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ के तहत चिकित्सा शिविर सम्पन्न
गाजीपुर। सादात क्षेत्र पंचायत के पंचायत भवन सवास में ‘100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का रविवार को सम्पन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य टी.बी. के संभावित मरीजों की शुरुआती पहचान कर उन्हें समय से इलाज उपलब्ध कराना रहा। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वास्थ्यकर नियमों के पालन करने की सलाह दी।
शिविर में आए ग्रामीणों की निःशुल्क एक्स-रे, रक्तचाप और शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर एसटीएस सादात मणिशंकर राय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “टी.बी. अब लाइलाज नहीं है। सरकार द्वारा इसकी जांच और संपूर्ण इलाज पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाता है।” कार्यक्रम में एक्सरे टेक्नीशियन श्रीमती अनुपम सिंह, डार्क रूम सहायक, सवास के सीएचओ, स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं और टी.बी. चैंपियंस ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
Views: 11









