धर्मान्तरण कराना पड़ा भारी, आयी हवालात की बारी 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जंगीपुर थाना पुलिस ने भीम आर्मी के बैनर व पोस्टर की आड़ में हिन्दु धर्मावलंबियों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन करा रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


       पुलिस उपनिरीक्षक त्रय लल्लन राजभर,  जमालुद्दीन व शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराह द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के तारनपुर गांव से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जो लोगों को प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मान्तरण करा रहे थे। गिरफ्तार लोगों में पास्टर रमेश कुमार चंचल पुत्र स्व. बिहारी राम निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर, धनई पुत्र स्व. सुखदेव निवासी ग्राम जफरापुर थाना कोतवाली गाजीपुर, पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार चंचल निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर तथा विजेन्द्र कुमार पुत्र रमेश कुमार चंचल निवासी ग्राम देवकठिया थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर, पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

Views: 22


Leave a Reply