ग्राहक संगोष्ठी में यूबीआई ने गिनाई उपलब्धियां
मात्र 400 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर चार लाख रुपए का दुर्घटना बीमा
गाज़ीपुर। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया सादात मुख्य शाखा परिसर में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन आशीष मिश्रा डिप्टी रिजिनल हेड क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शाखा प्रबंधक निशांत कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए आशीष मिश्रा ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जनपद में लगभग छः हजार पॉच सौ करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया है। जिले में सोलर प्रोजेक्ट, रूफ टॉप सोलर, प्रधानमंत्री अटल सुरक्षा बीमा योजना भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि ग्राहक मात्र 400 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 4लाख रुपए का दुर्घटना बीमा योजना से अपने एवं अपने परिवार को कभर कर सकते हैं। उन्होंने बेरोजगारों, व्यापारियों तथा किसानों से बैंक की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
शाखा प्रबंधक निशांत कुमार ने खाता खोलने, साईबर सुरक्षा, एटीएम व मोबाइल पिन की गोपनीयता एवं बैंक की सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अभिजीत कुमार ने बैंक में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शादी व चुनाव के कारण सभी बैंकों में नगदी की कमी रही जो अब धीर धीरे सही हो जाएगी और ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी। इस समस्या से बचने के लिए उन्होंने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग अपनाने पर जोर दिया। गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रमेश यादव, प्रद्युम्न राय, संतोष गुप्ता, आशुतोष राय, कमरुद्दीन कुरैशी, पंकज यादव, सुबही आब्दी, अच्छे चौहान, अश्वनी राय, शाहिद, अजीत सिंह, मनोज प्रजापति, अवधेश यादव, जय प्रकाश पटेल, शुभम, राम जीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Views: 15










