बेटे ने पिता का फोड़ा सिर, मुकदमा दर्ज 

गाजीपुर। कलियुग में बाप बेटे का पवित्र रिश्ता कलंकित होने का मामला सामने आया है। सादात क्षेत्र के सवास निवासी संजय राय ने अपने सगे बेटे राहुल राय के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सादात थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


         वादी संजय राय ने अपनी तहरीर में कहा कि उनके बेटे राहुल राय ने आपसी विवाद को लेकर उनसे कहासुनी की। इसके बाद उसने गाली-गलौज करते हुए, लाठी से मार कर घायल कर दिया। लाठी की मार से उनका सिर फट गया। 

        सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि घायल शिकायतकर्ता संजय राय पुत्र स्व. जयनारायन राय का मेडिकल कराया गया। संजय राय की तहरीर के आधार पर उनके बेटे राहुल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Views: 5


Leave a Reply