ट्रक से सोलह गोवंश सहित तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने ट्रक से 16 गोवंश बरामद करते हुए एक गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को यह सफलता सोमवार की रात गश्त के समय पुर्वांचल एक्सप्रेस वे किमी 310 पर मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक यूपी 50 एटी 1255 से 16 गोवंश के साथ गौ-तस्कर आशिफ पुत्र इकबाल निवासी ग्राम घेर हसन खां थाना कोलवाली गंज जनपद रामपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार कर लिया।  बरामदगी के आधार पर थाना पर गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के सुपुर्द किया गया।


Views: 8


Leave a Reply