वेतन वृद्धि का चेक पाकर खिले शिक्षामित्रों के चेहरे 

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्रों का वेतन दस हजार से बढ़ाकर अठारह हजार रुपए किए जाने के परिपेक्ष्य में रायफल क्लब सभागार में वेतन वृद्धि का चेक शिक्षामित्रों को सौंपा गया।


       कार्यक्रम का शुभारम्भ केबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर एवं राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया और उपस्थित शिक्षामित्रों को चेक सौंपा गया। गाजीपुर में 2566 शिक्षामित्रों का वेतन वृद्धि का लाभ मिला। कार्यक्रम में विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गाजीपुर सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार , जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा एवं पार्टी के कार्यकर्ता तथा शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Views: 14


Leave a Reply