प्रहार वज्र का ………माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश 

नहीं मिला मरहूम मुख्तार अंसारी की बीबी व इनामियां आफ्सा अंसारी का सुराग


गाजीपुर। ऑपरेशन वज्र के तहत पुलिस ने आईएस गैंग -191 के सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की है।

       संगठित/पेशेवर अपराधियों, माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में रविवार की रात्रि में मुख्तार अंसारी गैंग के कुल 61 सदस्यों व सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गयी। जनपद में कुल 12 टीमों का गठन कर एक साथ कार्यवाही सम्पादित की गयी। यह कार्यवाही मुख्यतः थाना कोतवाली सदर, थाना मुहम्मदाबाद, थाना जंगीपुर, थाना करण्डा, थाना भांवरकोल क्षेत्रों में की गयी। इस कार्रवाई में कुल दो दर्जन सहयोगियों को थानों पर लाकर उनके वर्तमान क्रियाकलापों के सम्बन्ध में उनसे पूछताछ की गयी। वहीं उन शस्त्र धारकों के विषय में पूर्व में निरस्त हो चुके कुल 90 शस्त्रों के वर्तमान समय में जानकारी कर उनका सत्यापन किया गया। उन सभी का पूछताछ कर उनका डोजियर भरा गया तथा उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लाई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संगठित अपराधियों व माफियाओं के विरूद्ध जनपद में विधिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Views: 19


Leave a Reply