इनामियां अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादात थाना पुलिस ने  गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित, पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर , मय क खोखा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल बरामद कर लिया । उस पर पांच अपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।


    बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक सादात मय  टीम के साथ  खिदिरगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर ने  वांछित इनामियां अभियुक्त सूरज यादव उर्फ नागेन्द्र यादव पुत्र तिलकू यादव उर्फ तिलकधारी यादव निवासी ग्राम खिदिरगंज थाना सादात गाजीपुर के मोटरसाइकिल से खिदिरगंज बाजार से रामपुर इटवा तिराहा होकर खानपुर की ओर जाने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रामपुर इटवा तिराहे पर घेराबन्दी की गयी तो अभियुक्त द्वारा खेत की आड लेकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सूरज यादव के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर विविध  कार्यवाही की गयी। मुठभेड़ /गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव मय टीम, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह थाना सादात व, उपनिरीक्षक पुनीत कुमार ( चौकी प्रभारी मखदूमपुर) शामिल रहे।

Views: 39


Leave a Reply