पंचायत सहायक, एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर हेतु आवेदन आमंत्रित 

गाजीपुर। ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं को पूरा करने के लिए जनपद की रिक्त 120 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/ एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।


          रमेश चन्द्र उपाध्याय जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि इससे जहॉ ग्राम सचिवालयों की कार्य प्रणाली को मजबूती मिलेगी, वही स्थानीय युवाओं को अपने ही गॉव में रोजगार के असर प्राप्त होंगे। मानको के अनुसार पारदर्शी तरीके से भर्ती संपन्न करायी जायेगी, ताकि योग्य युवाओं को अवसर मिल सकें। 

       उल्लेखनीय है कि जिले के जमानियॉ व देवकली ब्लाक में 08-08, मनिहारी व सदर ब्लाक में 15-15, सादात ब्लाक में 06, करण्डा व बिरनों ब्लाक में 03-03, मरदह ब्लाक में 18, सैदपुर ब्लाक में 13, बाराचवर और मुहम्मदाबाद ब्लाक में 07-07, भांवरकोल में 02 व रेवतीपुर, भदौरा और कासिमाबाद ब्लाक में 07-07 रिक्त हैं।  

     जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 मई से 04 मई तक ग्राम पंचायत कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय में सूचना चस्पा कर व ग्राम पंचायतों में मुनादी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इसके बाद 20 मई तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय व ग्राम पंचायत कार्यालय पर स्वयं या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र जमा किये जायेंगे। 20 मई से 26 मई तक प्राप्त आवेदन पत्र को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जायेगा तथा 26 मई से 30 मई तक ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों को श्रेठता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार कर ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जायेगा तथा समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारार्थ समिति के सदस्य सचिव, जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर को उपलब्ध कराया जायेगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दिनांक 30 मई से 06 जून तक परीक्षण और संस्तुति करेगी। इसके बाद 07 व 08 जून को चयनित अभ्यर्थियों को अनुबन्ध पत्र जारी किये जायेंगे। 

          भर्ती पूरी होने के बाद ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति से ग्राम सचिवालयों में डिजिटल और प्रशासनिक कार्यो को गति मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी। 

Views: 79


Leave a Reply