ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न 

गाजीपुर। जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल में सम्पन्न हुई।


     कार्यशाला में फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण, गो आश्रय स्थलों के संचालन, विकसित भारत जी राम जी योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायत सचिवालयों के संचालन, प्रधानमंत्री आवास योजना, तथा फैमिली आई डी के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा व दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से सभी योजनाओं में निष्ठा के साथ सहयोग करने की अपेक्षा की, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान भूमि विवाद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं, इसलिए इस रोल का अच्छे से निर्वाह करते हुए रोड के विवाद, आबादी का विवाद एवं  गांव के निजी खेतों का विवाद को सम्भ्रांत लोगों के साथ खुली बैठक बुलाकर लेखपाल से पैमाइश कराकर इसका निदान कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों विकास में ग्राम प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए सहयोग का आह्वान किया। 

           उन्होने कहा कि आपका कार्यकाल मई 2026 तक है‌ इस एक महीने में जो भी विकास कार्य करने हैं, चाहे मनरेगा हो या वित्त आयोग का पैसा हो उसको खर्च कर अधूरे कार्य को पूर्ण करायें।

     ग्रावों में यदि कोई भी समस्या होती है तो पहले ब्लाक स्तर या तहसील स्तर पर समाधान कराये, यदि नही होता है तो जिलाधिकारी के सीयूजी नं. 9454417577 पर व्हाटसएप या काल के माध्यम से अवगत करायें। समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।  अंत में जिलाधिकारी ने अच्छे कार्य करने वाले ग्राम  प्रधानों को प्रशस्ती पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रभारी सीडीओ/परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, जनपद के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।

Views: 1

Advertisements

Leave a Reply