जनगणना कराने हेतु सुपरवाइजर व प्रगणकों को प्रशिक्षण
गाजीपुर। क्षेत्र पंचायत सादात में वर्ष 2027 की जनगणना को पूर्ण कराने हेतु सुपरवाइजरों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को सादात ब्लॉक सभागार में आरंभ हुआ।
प्रशिक्षण में कर्मचारियों को मकान सूचीकरण एवं गणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर द्वय धनन्जय सिंह और अभय श्रीवास्तव ने सटीक एवं अद्यतन आंकड़े एकत्र करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने जनगणना को राष्ट्र की विकास योजनाओं की आधारशिला बताते हुए इसे पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न करने हेतु निर्देशित किया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के चयनित शिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण की बारीकियां सीखीं।
Views: 11









