सड़क के गुणवत्ता की जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण

गाजीपुर। जखनिया विकासखंड क्षेत्र के पिछड़े गांव अतरौला और मदरिया में मडरिया चौहान बस्ती से अतरौली राजभर बस्ती होते हुए संकठा पांडेय के घर के समीप तक बन रही सड़क में अनियमितताओं का बोलबाला है। बताया गया कि सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा  ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा है। आरोप है कि बिना महीन गिट्टी डालें ही मनमाने ढंग से पिच कार्य किया जा रहा है। गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण करने और शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार द्वारा जल्दी-जल्दी कार्य पूरा करने के प्रयास के कारण मंगलवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में जूटे ग्रामीणों  ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक करने की मांग की। बिना मानक के कहीं 20 फीट तो कहीं 15 फीट  चौड़ाई करने एवं मानक के अनुरूप गिट्टी ना पढ़ने से ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया। बताया गया कि ठेकेदार दीपक यादव ने कहा कि कुछ भी हो इतना का ही एस्टीमेट हैl 


     , मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अनिल पांडेय के मौके पर पहुंचने से पहले ही ठेकेदार फरार हो गया l क्षुब्ध ग्रामीणों ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग किया। उपस्थित लोगों में चंदन राजभर क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनू राजभर, रंजीत राजभर, अजय राजभर, प्रद्युम्न राजभर, कामता चौहान, सुरेश चौहान, अरविंद चौहान, अरुण चौहान आदि लोग शामिल रहे।

Views: 16

Advertisements

Leave a Reply