पंचांग व राशिफल – 22 दिसम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 22 दिसम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     पौष 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                     द्वितीया 

नक्षत्र                      उत्तराषाढा 

वार                         सोमवार 

योग                         ध्रुव 

सूर्योदय                   06:38

सूर्यास्त                    17:11

चन्द्रमा                      धनु

राहुकाल                08:30 – 09:47

अभिजीत मुहूर्त        11:59 – 12:40

आज का राशिफल    ………………

मेष 

आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों के बढ़ने के बाद भी कार्य सम्पन्न करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक मामलों में परिजनों के साथ संतुलन बनाने से सम्बन्धों में मजबूती मिलेगी।

वृष

आज का दिन सामान्य फलकारी होगा। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। खर्च की अधिकता से मन में तनाव हो सकता है। रिश्तों में ताल-मेल बनाए रखने के लिए भावनाओं को नियंत्रित रखना हितकर होगा।

मिथुन 

आज का दिन लाभकारी रहेगा। नई योजनाओं के शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।  यात्रा का योग है। व्यर्थ की भाग दौड़ के स्थान पर परिवार को समय देना हितकर रहेगा।

कर्क 

आज का दिन मिश्रित फलकारी होगा। कार्य को लेकर मानसिक उतार-चढ़ाव बनेंगे। विपक्षी व पुराने विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं। समय बढ़ने के साथ स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सतर्कता आवश्यक है।

सिंह 

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कार्य क्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन में सकारात्मक सोच से बदलाव आयेगा। अपनों के सहयोग से कार्य में प्रगति होगी।

 कन्या

आज का दिन उतर चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हेतु कठिन परिस्थितियों से समझौता कर लक्ष्य पाना होगा। तनाव से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर हल करने से आपसी सौहार्द बना रहेगा। 

तुला 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। शक करने से बचें। साझेदारी के कार्य भविष्य में लाभकारी होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। मतभेद को अपने पर हावी न होने दें।

वृश्चिक 

आज समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। निजी बातों को अनावश्यक रूप से दूसरों को बताने से बचें। अपने गुप्त शत्रुओं से सचेष्ट रहें। वरिष्टों का सहयोग मिलेगा। शाम का समय लाभकारी रहेगा।

धनु 

आज आपने कर के प्रति समर्पण का भाव रहेगा। लक्ष्य के करीब पहुंचने का प्रयास सार्थक होगा। वाणी में मधुरता बनाए रहें। छात्रों व प्रतियोगियों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर 

आज अपनी लगन और मेहनत से काम को पूरा करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर लोगों व अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने परिवार की फ़िक्र रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंता का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य होगी।

कुंभ 

आज का दिन लाभकारी रहेगा। नव संपर्क लाभकारी बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद से दूर रहना हितकर रहेगा।

मीन 

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर ही निर्णय लें। रचनात्मक कार्य के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां के प्रति सतर्कता बने रहें।

Views: 145

Advertisements

Leave a Reply