अवैध शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस टीम द्वारा 20 पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब (8 पीएम पाऊच) के कुल 960 पाउच (कुल 172.8 लीटर) व 10 पेटी बीयर किंग फिसर कुल 240 केन (कुल 120 लीटर बीयर) के साथ ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो अभियुक्तों गिरफ्तार को किया गया। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 120528 रुपये बताई गई है।
बताया गया कि रविवार को उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल मय टीम क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर, ट्रैक्टर की ट्राली में भुसी के बोरी में छिपाकर ले जा रही अबैध अग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त मनोज कुमार मौर्य पुत्र स्व. जंग वहादुर मौर्य निवासी ग्राम सुल्तानपुर गौर कोठवार बाजार थाना सरायखव्जा जनपद जौनपुर व राकेश कुमार उर्फ सोनू यादव पुत्र दिनानाथ यादव निवासी पीसी काँलेज थाना मुस्फील जनपद बक्सर बिहार को हिरासत में ले लिया। बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 5









