महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 18 दिसंबर से 

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र की अंतर महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता आगामी 18 से 20 दिसंबर तक  स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में सम्पन्न होगी। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वी के राय ने दी।


       खेल प्रशिक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को अवगत कराया गया है। खिलाड़ियों के पात्रता फार्म और अन्य सभी प्रपत्रों पर उनके महाविद्यालय  के प्राचार्य का मुहर और हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। अन्यथा कि स्थिति में प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित हो जाएंगे।

    डॉ रामधारी राम विभागाध्य शारीरिक शिक्षा ने प्रतिभागी टीमों से आग्रह किया है कि टीमें अपने आने की सूचना दिनांक 16 दिसंबर 2025 तक आयोजन समिति को अवश्य भेज दें और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें दिनांक 18 दिसंबर 25 को प्रातः 8 बजे तक स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के क्रिकेट मैदान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। 

Views: 26

Advertisements

Leave a Reply