पंचांग व राशिफल – 16 दिसम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 16 दिसम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     पौष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     द्वादशी 

नक्षत्र                      स्वाति 

वार                         मंगलवार 

योग                         अतिगण्ड

सूर्योदय                   06:35

सूर्यास्त                    17:08

चन्द्रमा                      तुला 

राहुकाल                14:49 – 16:05

अभिजीत मुहूर्त        11:56 – 12:37

आज का राशिफल    ……………

मेष

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में मिल रही चुनौतियां अपने प्रयासों से हल कर लेंगे। विपक्षियों पर आपका दबाव बनेगा। वरिष्टों का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

बृष

आज दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। व्यवस्था पूरी करने के लिए कठिन परिस्थितियों में भी परिश्रम करनी होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। अपनों की मदद के अवसर मिलेंगे। आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

मिथुन 

आज का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा व कार्य क्षेत्र में लक्ष्य के प्रति एकाग्रता आवश्यक है। नया कार्य सीखने में रुचि बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नई परिस्थितियों के अनुसार स्वयं में परिवर्तन करना होगा।

कर्क 

आज कार्य की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र के चलते मान प्रतिष्ठा मिलेगी। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंधों में सहयोग की भावना रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

सिंह 

आज कार्यो को सोच समझ कर स्वविवेक से पूरा करें। दूर की सोच का लाभ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में समझौते लाभकारी होंगे । राजनीतिक क्षेत्र में कार्य हेतु समय अनुकूल है।

कन्या 

आज दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में अपना पक्ष सोच समझकर और समय से रखें। पारिवारिक दायित्व के निर्वहन में धैर्य रखना होगा। प्रेम संबंधों में परेशानियां हो सकती हैं, जिम्मेवारी उठाना होगा ।

तुला 

आज परिस्थितियां अनुकूल नहीं होंगी। एक साथ कई कार्यो में सक्रिय होने से कार्य का दबाव रहेगा। कार्य योजना बनाकर कार्य संपन्न करें। उचित समय का लाभ पाने के लिए क्षमता से अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक

आजकल की अधिकता से मन में तनाव रहेगा। तनाव के बीच आशंकाएं दूर होंगी। अपने कार्यों को सकारात्मक सोच से आगे बढ़ाने की कोशिश करें। निवेश लाभदायक होगा। आय से अधिक खर्च परेशानी पैदा कर सकता है।

धनु 

आज लाभ का दिन है। प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। नए संबंध लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अपनी मेहनत और प्रतिभा से सम्मान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक डेटन के पूर्ति में समय व्यतीत होगा।

मकर 

आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में उदासीनता रह सकता है। यात्रा में सफलता का योग है। साझेदारी के काम में सतर्कता आवश्यक है।

कुम्भ 

आज भावनात्मक संबंधों से परेशानियों में वृद्धि सम्भव है। तनाव से बचें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। नई उपलब्धियां प्राप्त करने के योग हैं। वरिष्ठ जनों से वार्तालाप में मधुरता रखें।

मीन 

आज दिन अच्छा व्यतीत होगा। नये समीकरण लाभकारी रहेंगे। धन व शक्ति संतुलन में संयम रखना हितकर होगा। नकारात्मक सोच के लोगों से दूरी बनाएं। विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक सहयोग से आर्थिक लाभ होगा।

Views: 128

Advertisements

Leave a Reply