चार मियां – बीवी राजी, खुशी जताए काजी
गाजीपुर। पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद के अलग हुए चार परिवारों की सकुशल विदाई कराई गई।
मिशन शक्ति फेज पांच के तहत, महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 26 प्रकरणों पर कार्रवाई नियत थी। इसमें काफी समय से विवादित चल रहे चार प्रकरणों में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बगैर किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को राजी होने पर उनकी विदाई करायी गयी। वहीं पांच प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई एवं चार परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई । सात प्रकरण में उभय पक्ष अनुपस्थित होने पर पत्रावली बंद कर दी गई। शेष परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन पूजा श्रीवास्तव, मनोरमा राय,महिला आरक्षी रागिनी चौबे , महिला आरक्षी सबिता, महिला आरक्षी अभिलाषा, आरक्षी शिवशंकर महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि प्रमुख रहे।
Views: 25








