सेना की भूमि से बेदखल बेघर परिवारों हेतु सांसद ने रक्षा मंत्री से मांगा सहयोग
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। वार्तालाप के दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से अनेकों गरीब, असहाय और निर्धन परिवार प्रभावित हो गये हैं जिनके पास कोई अन्य जमीन या ठौर ठिकाना नहीं है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों को चिन्हित करके आवास या भूमि पट्टा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया जाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा सांसद द्वारा प्रस्तुत विषय पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।
बताते चलें कि इस मामले में पीड़ितों को लाभ दिलाने हेतु राज्य सभा सांसद ने जिलाधिकारी गाजीपुर को सकारात्मक दिशा में कार्रवाई हेतु पत्र लिखा था। डॉ. संगीता बलवंत ने मांग किया था कि जितने लोग अतिक्रमण हटाने के क्रम में बेघर हुए हैं और जिन्हें रहने हेतु कोई अन्य आवास नहीं है उन्हें जल्द ही आवास या भूमि पट्टा किया जाय।
Views: 74








