प्रधानमंत्री से मिली राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत, स्वरचित पुस्तक की भेंट 

गाजीपुर। जिले की लोकप्रिय नेत्री एवं राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने पुत्रों के साथ शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शानदार और ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी।


     डा. संगीता बलवंत ने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायक तथा हृदयस्पर्शी रही।प्रधानमंत्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से नई ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की कहानी संघर्ष और समर्पण की प्रेरणादायक गाथा है। वह एक ऐसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने अपने असाधारण नेतृत्व और विराट व्यक्तित्व से भारत को एक नई दिशा प्रदान की है। उनकी नेतृत्व क्षमता दूरदर्शिता और जनसमर्थन ने उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाया है। 

     प्रधानमंत्री ने उनसे जनपद की विकास गतिविधियों के साथ ही उनके साहित्य से जुड़ी बिंदुओं पर भी चर्चा की। राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री को अपनी स्वरचित पुस्तक मेरा प्यारा हिंदुस्तान भेंट की। उनके साथ में उनके दोनों पुत्र कुशाग्र और परख भी उपस्थित रहे। बच्चों ने बताया की प्रधानमंत्री जी इतने आत्मीयता के साथ मिले की लगा ही नहीं कि प्रधानमंत्री जी से पहली बार मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने उन्हें  आशीर्वाद और निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

Views: 116


Leave a Reply