छात्राओं की छिपी प्रतिभा को निखारना शिक्षक का दायित्व
वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से किया गया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के पूर्व उपसचिव राम अवतार यादव, विशिष्ट अतिथि समता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव, चेयरमैन सुमन यादव, राजकीय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यमती देवी, एसओ वागीश विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य मंजू प्रकाश द्वारा शिक्षिका साधना सिंह की संपादित पंख पत्रिका स्वरा का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने बेरोजगारी, अशिक्षा, छुआछूत, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, गरीबी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न से संबंधित नाटक का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही समस्त राज्यों का लोकनृत्य और सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव के नाटक का मंचन कर इससे दूर रहने की प्रेरणा दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा अम्बा प्रजापति, स्वाति, उजाला यादव, अनुकृति, आकांक्षा आनन्द, सृष्टि और अनन्या को विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्राओं की छिपी प्रतिभा को निखारने में अध्यापिकाओं के सहयोग की सराहना की और समय समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सिंह यादव, नगर पंचायत सादात चेयरमैन सुमन यादव, पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यमती, जिला समन्वयक कुश राय ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना किया। उन्होंने छात्राओं से किताबी ज्ञान के साथ ही साथ व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा, विजय चौहान, राम अवध यादव, अभिषेक यादव, सुधीर सहित छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका साधना सिंह और छात्रा अम्बा प्रजापति ने किया। आभार ऊकार्यक्रम की संयोजक प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने किया ।
Views: 81









