ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों की 72वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात में शनिवार को सम्पन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र सादात के समस्त 13 न्याय पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक हेमन्त राव, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव, यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने आसमान में गुब्बारा छोड़कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
प्राथमिक विद्यालय माहपुर के छात्र छात्राओं ने सुसज्जित वेशभूषा में लयबद्ध होकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया।
दौड़ स्पर्धाओं में प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मजुई की नन्दिनी यादव ने पचास, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में जीत दर्ज कर रिकार्ड कायम किया। वहीं बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कटया के अनीश राजभर ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दोहरा खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजहरी की करीना कुमारी, 200 मीटर में पचरुखवा की आराधना, 400 मीटर में मजुई की सुनैना और 600 मीटर दौड़ में माहपुर की सपना यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग पचास मीटर दौड़ में मजुई की नंदिनी यादव प्रथम, देवापार की शिवांगी राजभर द्वितीय, सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय रही। सौ मीटर में नंदिनी यादव प्रथम, गदाईपुर की परी द्वितीय, सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय रही। 200 मीटर में मजुई की नंदिनी प्रथम, हीरानंदपुर की शालिनी गौड़ द्वितीय और सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय रही। 400 मीटर में मजुई की नंदिनी यादव प्रथम, पलिवार की आर्यंशी यादव द्वितीय, उकरांव की महिमा तृतीय रही। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर में अथर्व यादव प्रथम, सत्यम यादव द्वितीय, अनुराग राजभर तृतीय रहे। 100 मीटर अनीश राजभर प्रथम, प्रियांशु यादव द्वितीय, छोटू राजभर तृतीय, 200 मीटर में अनीश प्रथम, अथर्व द्वितीय, लव कुश तृतीय रहे। 400 मीटर लव राजभर प्रथम, गुलशन द्वितीय और विपिन तृतीय रहे। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर में प्रिंस राजभर प्रथम, 200 मीटर में अमित पूरी, 400 में मुंदन राजभर और 600 में प्रिंस प्रजापति अव्वल रहे।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सपा नेता डॉ. विजय बहादुर यादव और खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने विजेता छात्र छात्राओं को पदक, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव, बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, सीएम फेलो डॉ बृजेश कुमार, यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में अध्यापक और विशिष्ठ जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंशराज यादव,आभार ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव तथा संचालन डॉ. राजेश यादव एवं अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप सेकिया।
Views: 153








