पंचांग व राशिफल – 06 दिसम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 06 दिसम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     पौष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                      द्वितीया 

नक्षत्र                       मृगशीर्ष 

वार                        शनिवार 

योग                        शुभ 

सूर्योदय                   06:29

सूर्यास्त                    17:05

चन्द्रमा                      मिथुन 

राहुकाल                09:38 – 10:55

अभिजीत मुहूर्त        11:51 – 12:32

आज का राशिफल    ….. 

मेष 

आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज विवाद से बचना हितकर रहेगा। लक्ष्य के प्रति एकाग्रता रहेगी। कार्य की व्यस्तता से तनाव होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठों की सहानुभूतियां होगी। परिजनों का प्रेम बढ़ेगा। 

वृष 

आज का समय अनुकूल नहीं रहेगा। परिजनों के सहयोग से आपका कार्य पूर्ण होगा। अपने हितैषी मानने वालों से सावधान रहें। वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। यात्रा करना आज ठीक नहीं होगा। कार्य में प्रगति होगी।

मिथुन 

संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी की संभावना है।न आपसी संबंधों में मधुरता रखें और अपनी अच्छी छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की उपलब्धि से उत्साहित होंगे।

कर्क 

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है ् प्रयास लाभप्रद होगा। महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नये उत्साह से कार्य में प्रगति होगी‌ उम्मीद का संचार करेगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा।

सिंह

लाभदायक कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। स्वविवेक की सक्रियता से लाभ का हर्ष होगा। सामाजिक लोगों से संपर्क बनाएं। महत्वपूर्ण इच्छा की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी।

कन्या 

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। अवरोधित कार्यसहयोगियों के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे। सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में कड़ी परिश्रम करने में असमर्थता से मन में चिंता का भाव रहेगा। नकारात्मक सोच से मन बोझिल होगा।

तुला

आज मनोरथ सिद्घि का योग है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। नयी दिशा में सकारात्मक सोच लाभदायक रहेगी। पुरानी घटनाओं से मन में तनाव का भाव रहेगा। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुबिधाओं का त्याग कर लक्ष्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक

आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कार्य में शिथिलता और शत्रु भय बना रहेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्य में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। स्वभाव की मधुरता से माहौल प्रसन्न होगा।

धनु 

कठिन परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के  मार्ग बनेंगे सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

मकर 

पारिवारिक कार्य में समय और धन व्यय होने के योग हैं। भौतिक आकांक्षा पूरी करने हेतु मन उद्वेलित रहेगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अनावश्यक सोच और बेकार बातों से दूर रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कुंभ 

आज वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष का भाव रहेगा। किसी सूचना से निर्णय का लाभ मिलेगा। शुभ  समाचार की प्राप्ति होगी। नई इच्छाएं बलवती होंगी। निराशावादी विचारों को मन को दूर करें। किसी आयोजन हेतु उमंग और ऊर्जा की अनुभूति होगी।

मीन 

आज अपनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न होंगे। नकारात्मक चिंताओ का त्याग करें और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। कार्य क्षेत्र में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से कार्य की प्रगति होगी। मन में हर्ष का भाव रहेगा।

Views: 138

Advertisements

Leave a Reply