प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 06 दिसम्बर से

गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2025 तक जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरा बाजार गाजीपुर में किया गया है।


       क्रीडा अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मण्डलों की कुल 19 टीम सहित कुल 285 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 06-12-2025 को प्रातः 10.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल के कर कमलो द्वारा एवं समापन दिनांक 08-12-2025 को प्रातः 11.30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता हेतु वेस्ट खिलाड़ी के रुप में उ.प्र. कबड्डी एसोसिऐशन संघ के चयनकर्ता द्वारा चयन किया जायेगा, जो राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply