शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। स्वाट टीम  व थाना खानपुर पुलिस  टीम ने शातिर चोर  व लूटेरे को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा.315  बोर, एक खोखा कारतूस ध एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।


           अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस व प्रभारी स्वाट मय टीम फरिदहां हाल्ट के पास गुरुवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की  चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति खानपुर की तरफ से आते दिखाई दिये, जब उन्हें  रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाईकिल सवार वाहन की गति तेज करते हुए अनौनी की ओर भागने लगे। संदिग्धता प्रतीत होने पर तत्काल  थानाध्यक्ष मय हमराह व स्वाट टीम ने भाग रहे मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों का पीछा शुरू कर दिया तथा रात्रिधिकारी को सामने से घेरा बन्दी करने हेतु बताया गया। पीछा करते हुए संयुक्त पुलिस टीम अनौनी मार्ग पर ही टड़वा के पास भाग रहे व्यक्तियों के नजदीक पहुंच कर रोकने का प्रयास किये तो मोटरसाईकिल सवार  अनियंत्रित होकर मौके पर गिर गया। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल सवार मय मोटरसाइकिल मौके से अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा तथा दूसरा व्यक्ति अपने आप को घिरा देखकर टड़वा गांव के पास ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश के बायें पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।  गिरफ्तार अभियुक्त अंगद यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी ग्राम रद्दीपुर थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर का निवासी है। उस पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। घायलावस्था में अभियुक्त को सीएचसी सैदपुर गाजीपुर में उपचार हेतु भेजा गया।  पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

     मुठभेड़ व गिरफ्तारी टीम में प्रभारी स्वाट  उपनिरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा मय टीम व थानाध्यक्ष खानपुर  राजीव पाण्डेय मय टीम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 42

Advertisements

Leave a Reply