पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेटलिफ्टिंग टीम का ट्रायल कल से
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में होगा दो दिवसीय वेटलिफ्टिंग ट्रायल
गाज़ीपुर। आल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग (महिला/पुरुष) चैंपियनशिप में भागीदारी निभाने हेतु बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम का ट्रायल दिनांक 14 व 15 नवंबर 2025 को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में सम्पन्न होगा।
उल्लेखनीय है कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग(महिला/पुरुष) चैंपियनशिप चंडीगढ़ में आयोजित है। उक्त प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालयों द्वारा अपनी टीम तैयार की जा रही हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम तैयार करने हेतु स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर को चयनित किया गया है।
खेल प्रशिक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि टीम के ट्रायल में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु वे छात्र छात्राएं पा्त्र होंगे जिनकी अधिकतम आयु 25 वर्ष होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इलजबिलिटी फॉर्म और सभी प्रपत्र अपने कॉलेज के प्राचार्य के हस्ताक्षर व मुहर के साथ लाना अनिवार्य है, जहां प्रतिभागी शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रपत्र में हाईस्कूल व इण्टर का प्रमाणपत्र, पिछले सत्र का प्रमाणपत्र, कॉलेज की फीस रसीद, आधार कार्ड व तीन फोटो होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी 14 नवंबर 2025 को प्रातः आठ बजे तक रिपोर्ट करेंगे।
Views: 38









