पंचांग व राशिफल – 13 नवम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 13 नवम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     मार्गशीर्ष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     नवमी 

नक्षत्र                      मघा 

वार                         गुरुवार 

योग                         व्रह्म 

सूर्योदय                   06:12

सूर्यास्त                   17:08

चन्द्रमा                    सिंह 

राहुकाल                 13:21 – 14:41

अभिजीत मुहूर्त         11:40 – 12:23

जानिए आज का राशिफल  …………

मेष

आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। घर परिवार का साथ मिलने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पुराने चलने कार्य पूर्ण होंगे।कार्य पूर्ण होने से परिस्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। 

वृष

आज परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेंगी। परिजनों से विवाद के कारण मन में चिंता रहेगी। समस्याओं के  निदान न होने से मन खिन्न रहेगा जीवन साथी से मतभेद होगा। यात्रा कष्टकर होगी। धैर्य के साथ काम को करें।

मिथुन

आज परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। वाणी की  मधुरता से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। सम्पर्क का लाभ प्राप्त होगा और कार्य सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक करने से घर परिवार में खुशी रहेगी।

कर्क

आज का दिन उत्तम है‌ घर परिवार में खुशियली रहेगी। अनुकूल घटनाएं मन को प्रसन्नता देंगी। अपनों के सार्थक विचारों से कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ बना रहेगा। 

सिंह

आज संपर्क का लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों को गति मिलेगी। लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बुजुर्गों की राय का सम्मान करें।

कन्या

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। परेशानियों के कारण उदासी का भाव रहने से काम में मन नहीं लगेगा। कार्य के प्रति सतर्क रहें। दायित्व पूर्ति करने में अक्षम रहेंगे। लापरवाही से कष्ट और परेशानियों में वृद्धि होगी।

 तुला

पुराने समय से चली आ रहे पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने व्यवहार से समाज में मान प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लाभदायक उपलब्धियां का योग बन रहा है।

वृश्चिक

शॉप विवेक से लिए गए कर्म में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों के प्रति सतर्कता बनी रहेगी। मेहनत से साथ किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। कार्य पूर्ण होने से मन में उत्साह रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आर्थिक स्थिति सुधर होगी।

धनु-

आज घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य की सफलता से परिवार में प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति मन में उत्साह रहेगा।मनोविनोद के भाव रहेंगे।

मकर

आज किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में विस्तृत जानकारी ले लें। अधूरी जानकारी से कार्य को होने में संदेह रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधी प्रभावी रहेंगे। लोगों का सहयोग न मिलने से मन में अकेलेपन का भाव रहेगा। ‌

कुम्भ

आज स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। योजना फलीभूत होगी। सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मीन

आज व्यावसायिक प्रगति के योग हैं। नवीन योजनाओं के पूर्ण होने से लाभ की स्थिति बनेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रगति के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर परिवार में शांति बनी रहेगी।

Views: 184

Advertisements

Leave a Reply